गौला नदी के तेज बहाव से शांतिपुरी नंबर-4 में भूमि कटाव का विधायक तिलक राज बेहड़ ने किया स्थलीय निरीक्षण

किच्छा/शांतिपुरी। क्षेत्र में लगातार हो रही भारी वर्षा के चलते गौला नदी के तेज बहाव से शांतिपुरी नंबर-4 में हो रहे भूमि कटाव की स्थिति का किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। विधायक ने मौके पर पहुंचकर कटाव की गंभीरता और क्षेत्र में उत्पन्न संभावित खतरे का निरीक्षण किया तथा स्थानीय लोगों से भी स्थिति की जानकारी ली।

No photo description available.

निरीक्षण के दौरान विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आपदा की इस चुनौतीपूर्ण घड़ी में वह क्षेत्र की जनता के साथ पूरी दृढ़ता और प्रतिबद्धता के साथ खड़े हैं।

गौला नदी के तेज बहाव से लगातार हो रहे कटाव को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने प्रशासन एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को तात्कालिक एवं प्रभावी सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करने तथा कटाव पर तत्काल नियंत्रण पाने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित परिवारों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा।

May be an image of grass

विधायक ने अधिकारियों से कहा कि नदी के बढ़ते बहाव एवं भूमि कटाव से उत्पन्न खतरे को देखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा आवश्यकता के अनुसार तत्काल राहत एवं बचाव संबंधी कदम उठाए जाएं। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

May be an image of grass

तिलक राज बेहड़ ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में प्रशासन और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। जनता की सुरक्षा, सुविधा और हितों की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में पूरी तत्परता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा एवं समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।