दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान द्वारा रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को पार्टी में शामिल किए जाने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए N.U. खान ने ठुकराल के पुराने बयानों को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है।
N.U. खान का आरोप है कि भाजपा में रहते हुए ठुकराल ने मुस्लिम समाज को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां की थीं, जिनकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। उन्होंने कहा कि इन बयानों से मुस्लिम समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।
खान ने कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं से अपील की है कि वे ठुकराल से इस मामले में सार्वजनिक माफी मंगवाएं। उनका कहना है कि यदि ऐसा नहीं होता, तो वे रुद्रपुर समेत उन सभी जगहों पर, जहां ठुकराल जाते हैं, मुस्लिम समाज से उनके कार्यक्रमों के बहिष्कार की अपील करेंगे।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि “जब तक माफी नहीं, तब तक सहयोग नहीं” की नीति अपनाई जाएगी, चाहे इसके लिए कोई भी कीमत क्यों न चुकानी पड़े।




