भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर राजेश शुक्ला का भगवानपुर में भव्य स्वागत

किच्छा/भगवानपुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड का प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने के बाद किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ग्राम भगवानपुर में ग्रामवासियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीयता और उत्साह के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

May be an image of temple

स्वागत कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने राजेश शुक्ला को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राजेश शुक्ला ने सभी ग्रामवासियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिला यह स्नेह, सम्मान और विश्वास उनके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा यह उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए नई ऊर्जा प्रदान करता रहेगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई नई जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे और संगठन की विचारधारा एवं सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे।

May be an image of temple

राजेश शुक्ला ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए ग्राम प्रधान श्री विनीत सिंह सोलंकी, ज्येष्ठ प्रमुख श्री संजय सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष (रुद्रपुर ग्रामीण) श्री राजीव शुक्ला, श्री भरत मिश्रा सहित समस्त आयोजकों एवं सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं का आत्मीय जुड़ाव तथा विश्वास उनके लिए हमेशा प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इसी स्नेह और सहयोग के साथ वह भविष्य में भी संगठन एवं समाज के हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे।कार्यक्रम में ग्रामवासियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।