
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम आचार्य ने की, जबकि संचालन ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित सरकार ने किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तम आचार्य ने कहा कि युवा किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। देश और प्रदेश का भविष्य युवाओं के हाथों में है। कांग्रेस युवाओं को सम्मान, अवसर और नेतृत्व प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि रोजगार, शिक्षा और बेहतर भविष्य युवाओं से जुड़े प्रमुख मुद्दे हैं। इन समस्याओं को लेकर युवाओं की आवाज बुलंद करना और उनके समाधान के लिए संघर्ष करना कांग्रेस की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठनात्मक जिम्मेदारियों के साथ-साथ जनता के बीच सक्रिय रहें। गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर लोगों की समस्याओं को समझें तथा उनके समाधान के लिए आवाज उठाएं।
उत्तम आचार्य ने कहा कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ताओं की मेहनत, एकजुटता और जनता के प्रति जवाबदेही में निहित होती है। युवाओं के पार्टी से जुड़ने और उन्हें संगठन में जिम्मेदारियां मिलने से कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलेगी। इससे जनहित के मुद्दों पर संगठन के संघर्ष को भी मजबूती मिलेगी।
युवा कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी
ब्लॉक युवा कांग्रेस की विस्तारित कार्यकारिणी में शिवा हालदार को महासचिव, देवरत मंडल और शुभम राय को उपाध्यक्ष, कार्तिक को सचिव तथा विष्णु राय को उपसचिव मनोनीत किया गया।
वहीं, पंकज दास, आशीष मंडल, सूरज हीरा, तुषार सरकार, विवेक मंडल, वृजेन विश्वास और विष्णु तरफदार को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों और कांग्रेस में शामिल हुए युवाओं का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वक्ताओं ने संगठन को बूथ और गांव स्तर तक मजबूत बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा स्थानीय समस्याओं को लेकर जनता के बीच सक्रिय रहने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बलवंत बोहरा के अलावा करण जंग, हसनैन मलिक, दीपक विश्वास, भगवान पांडेय, शशिभूषण विश्वास, रंजीत, उत्तम हालदार, सुमिंदर यादव, श्रीकांत, अजय सिंह, सपना ओझा, गुड़िया अधिकारी, शेरू, पांचू मंडल, निरंजन मंडल और लक्ष्मण मंडल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





