किच्छा में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर

किच्छा। आगामी त्योहारों के मद्देनजर नगर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से कोतवाली पुलिस ने सोमवार को फ्लैग मार्च निकाला। कोतवाल रवि कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

2 juveniles among 4 held in Kichha teen murder case | Dehradun News - The  Times of India

फ्लैग मार्च रेलवे स्टेशन से शुरू होकर हल्द्वानी रोड, एमपी चौक, मुख्य बाजार और डीडी चौक सहित बरेली रोड तक निकाला गया। इस दौरान पुलिस टीम ने नगर के विभिन्न स्थानों पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों को व्यवस्थित कराया, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और आमजन को आवागमन में परेशानी न हो।

फ्लैग मार्च में कोतवाल रवि कुमार सैनी के साथ मनोज कुमार सिंह, राजीव चौधरी, संतोष उप्रेती, देवराज सिंह, ब्रजमोहन सिंह, जय प्रकाश और जगदीप मेहर सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

संवाद।