
बैठक में विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि संगठन की मजबूती का आधार बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रिय और प्रभावी उपस्थिति है। इसी क्रम में बूथ इकाइयों को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर व्यापक मंथन हुआ।
बैठक में कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय, संगठन के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने और आमजन से निरंतर संवाद स्थापित करने की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संगठन को और अधिक सक्रिय, गतिशील एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कहा गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी का मार्गदर्शन भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए नई ऊर्जा, उत्साह और प्रेरणा का स्रोत है। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में संगठन को बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका को प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को उत्तराखंड के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने तथा ‘विकसित भारत–विकसित उत्तराखंड’ के संकल्प को गति देने के लिए संगठन और सरकार के स्तर पर किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
बैठक में संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय के साथ जनसेवा को प्राथमिकता देने पर भी विशेष बल दिया गया। नेताओं ने कहा कि भाजपा का संगठन केवल चुनावी गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि निरंतर जनसेवा, जनसंपर्क और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद के माध्यम से जनता के बीच अपनी जिम्मेदारी निभाता है।
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आगामी दिनों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को संगठन के अभियानों से जोड़ने की रणनीति पर भी विचार किया गया। बूथ समितियों की सक्रियता बढ़ाने, कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने और संगठन की विचारधारा एवं सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व की उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह का संचार किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक को उत्तराखंड में संगठन को नई मजबूती और नई दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट जी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री तीरथ सिंह रावत जी, प्रदेश प्रभारी श्री दुष्यंत कुमार गौतम जी, प्रदेश सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा वर्मा जी सहित सम्मानित सांसदगण, मंत्रीगण, विधायकगण, वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।





